Home मुख्य बिना भेदभाव के सबको समान रुप से अवसर प्रदान करता है युवा उत्सव। Voice of Darbhanga
मुख्य - November 24, 2018

बिना भेदभाव के सबको समान रुप से अवसर प्रदान करता है युवा उत्सव। Voice of Darbhanga

दरभंगा: दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों में पाई जाने वाली प्रतिभा को उभारने के लिए युवा उत्सव का आयोजन किया जाता है । इस उत्सव के माध्यम से कई कलाकार राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर उभर कर सामने आते हैं । उप विकास आयुक्त डॉ कारी प्रसाद महतो ने डीएमसीएच ऑडिटोरियम में आयोजित जिला स्तरीय युवा उत्सव के उद्घाटन के अवसर पर उक्त बातें कहीं। उन्होंने कहा कि यह ऐसा मंच है जो बिना भेदभाव के सबको समान अवसर प्रदान करता है। जो कलाकार इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हैं उन्हें जिला एवं राज्य का नेतृत्व करने का अवसर प्राप्त होता है तथा जीवन में आगे बढ़ने के लिए मार्ग प्रशस्त होते हैं।
युवा उत्सव की शुरुआत शास्त्रीय नृत्य से हुआ एवं प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक प्रदर्शन से अपने हुनर को दिखाया। जिला स्तरीय युवा उत्सव में समूह गायन, लोक गीत एकल, लोकगाथा ,सुगम संगीत, लघु नाटक ,शास्त्रीय वादन, हारमोनियम वादन, शास्त्रीय नृत्य, एक्टेंपोर ,शास्त्रीय गायन ,चित्रकला हस्तशिल्प मूर्ति कला एवं फोटोग्राफी जैसी प्रतियोगिताओं में जिला के 15 से 35 आयु वर्ग के युवा भाग ले रहे हैं।
उद्घाटन कार्यक्रम के अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी महेश प्रसाद सिंह, नजरो उप समाहर्ता राजीव कुमार वरीय उप समाहर्ता उमाकांत पांडे, डीपीआरओ लाल बाबू समेत निर्णायक मंडली के सदस्य एवं जिला के कोने-कोने से आए प्रतिभागी उपस्थित थे।

Share

Leave a Reply