
नम आंखों से सुपुर्द-ए-खाक हुए महबूब आलम खान। Voice of Darbhanga

दरभंगा: राजद नेता महबूब आलम खान को उनके पैतृक गांव गौड़ा के कब्रिस्तान में नम आंखों के बीच शनिवार को सिपुर्देखाक किया गया। इसके पहले उनके जनाजे की नमाज में जनसैलाब उमड़ पड़ा। अंतिम दर्शन के लिए नम आंखों के साथ लोग कतारबद्ध थे। स्व. खान केवटी विधान सभा से वर्ष 2005 में राजद के प्रत्याशी थे। शुक्रवार को पटना में उनका निधन हो गया था।
उनके जनाजे की नमाज में राजनीतिक एवं सामाजिक भेद मिट गए थे। धर्म की दीवारें भी ढह गई । पूर्व मंत्री सह विधायक अब्दुल बारी सिद्दीकी, पूर्व केन्द्रीय मंत्र अली असरफ फातमी, राज्य खाध्य आयोग के चेयरमैन मो. अताकरीम, भाजपा नेता पूर्व एमएलसी मिश्री लाल यादव, रामनरेश यादव, केवटी व राजद अध्यक्ष मन्नान अंसारी, बिनोद भगत, अमजद अब्बास, खुर्शीद अहमद खान, नेयाज अहमद, नजरे आलम, एसरारूल हक, कैसर खान, सना खान, महबूब आलम, मिस्टर, सरफराज आलम, डा.पवन चौधरी, सत्तो ठाकुर, सैयद अली, कलीमुद्दीन राही, रूमी खान, नाहीद मुस्ताक आदि शामिल थे।

