Home मुख्य नशा मुक्ति दिवस पर सभी प्रकार के नशा से दूर रहने का लेंगे शपथ। Voice of Darbhanga
मुख्य - November 25, 2018

नशा मुक्ति दिवस पर सभी प्रकार के नशा से दूर रहने का लेंगे शपथ। Voice of Darbhanga

दरभंगा: सभी प्रकार के नशा से समाज को मुक्त करने के लिए 26 नवंबर को नशा मुक्ति दिवस मनाया जाएगा। दरभंगा जिला में भी इस अवसर पर कई कार्यक्रम होंगे। जिला के गांव टोला में सांस्कृतिक दलों के कलाकार नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से नशा के दुष्प्रभाव से लोगों को अवगत कराएंगे एवं इससे दूर रहने के लिए प्रेरित करेंगे। विद्यालयों में इस दिन प्रभात फेरी भी आयोजित होगी तथा जिले के सभी उच्च विद्यालयों में नशा मुक्ति के थीम पर आधारित निबंध लेखन, चित्रकला तथा क्वीज की प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।
नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर पंचायत से लेकर जिला स्तर के सभी पदाधिकारियों कर्मी किसी प्रकार के नशा का सेवन नहीं करने संबंधी संकल्प भी लेंगे
मुख्य कार्यक्रम समाहरणालय स्थित बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर सभागार में होगा जहां पटना में मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के अध्यक्षता में होने वाले कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया जाएगा। जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को नशा मुक्ति दिवस को जोर-शोर से मनाने एवं इसमें आम जनों की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।

Share

Leave a Reply