Home मुख्य किलकारी की ओर से निकली बच्चों की भव्य आकर्षक झांकी। Voice of Darbhanga
मुख्य - November 25, 2018

किलकारी की ओर से निकली बच्चों की भव्य आकर्षक झांकी। Voice of Darbhanga

 

दरभंगा : बिहार बाल भवन किलकारी दरभंगा द्वारा आयोजित झांकी ‘सुंदर प्यारी किलकारी’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। झांकी में लगभग 500 बच्चों ने हिस्सा लिया। पर्यावरण प्रदूषण से बचाव का संदेश देने के लिए यह झांकी 5 बैलगाड़ियों पर निकाला गया। प्रत्येक बैलगाड़ी अपने आप में अनूठा था। पहली गाड़ी पर भारत माता के साथ चारो धर्म के पूजास्थल थे जिनपर बच्चे भारत माता व हिंदू, मुस्लिम, सिक्ख, इसाई बने थे। दूसरे को एक जहाज का शक्ल दिया गया था जो किलकारी द्वारा परिभ्रमण को दिखा रहा था। तीसरे पर स्लम में किये गये कार्य दिखाये गये थे। चौथे पर किलकारी के बच्चों द्वारा जीते गये मैडल सर्टिफिकेट सजाये गये थे। पांचवें पर स्वच्छता का संदेश था। इन सबसे आगे दो घोड़ों पर सवार लक्ष्मीबाई और महाराणा प्रताप के वेष में बच्चे थे तो साथ चल रहे थे गांधी, नेहरू, चन्द्रशेखर आजाद और विभिन्न वेष भूषा में तैयार बच्चों का सैलाब जब सड़क से गुजरा और जब लोक धुन और फिल्म संगीत दोनों पर बच्चों ने नृत्य किया तो सबने तारीफ की। झांकी में कार्यक्रम समन्वयक प्रणव भारती, कार्यक्रम पदाधिकारी नीरज कुमार, लेखाधिकारी आनंद किशोर के साथ तीन बालकेन्द्र के बच्चे, प्रशिक्षक और संचालक को साथ बाल भवन के सभी प्रशिक्षक मौजूद थे।

Share

Leave a Reply