
गायत्री यज्ञ केलिए निकली कलश शोभा यात्रा में उमड़ी भीड़। Voice of Darbhanga

दरभंगा: जिले के बहेड़ी प्रखण्ड क्षेत्र के रुपौलिया गाँव में नौ कुण्डलिय गायत्री यज्ञ के लिए रविवार को कलश यात्रा निकाली गई। यह कलश यात्रियों ने समूचे गाँव की चारो दिशाओं की सीमाओं का परिभ्रमण कर रहे नदी में पवित्र जल कलश में भर कर यज्ञ मंडप में स्थापित किया। इस कलश यात्रा में 171 कन्याओं ने भाग लिया। कलश यात्रा का शुभारम्भ वैदिक मंत्रों के साथ लोजपा के प्रदेश महासचिव आर के चौधरी व मानवाधिकार संरक्षण प्रतिष्ठान के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार चौधरी ने कलश यात्रियों के सिर पर कलश रख कर किया। कलश यात्रियों के साथ भाड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ पीछे-पीछे चल रही थी। सम्पूर्ण रास्ते में लोगो ने वही श्रद्धा के साथ रास्ते की सफाई, पानी पिलाने एवं कई अन्य प्रकार की सुविधाएं देने के लिए लोग कतारबद्ध खड़े थे। इस कार्यक्रम से रुपौलिया ही नहीं बल्कि अगल-बगल के गाँवों में भी भक्तिमय वातावरण बना हुआ है। यज्ञ स्थल पर भजन, कृर्त्तन, प्रवचन व विभिन्न प्रकार के आध्यात्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। यज्ञ स्थल पर गायत्री से सम्बंधित लगे बुक स्टॉल पर धार्मिक किताबे खरीदने के लिए लोगो की भारी भीड़ देखी गई।

