
देर रात ऑनलाइन कम्पनी के गोदाम में आग लगने से लाखों की क्षति। Voice of Darbhanga

दरभंगा: लहेरियासराय थाना क्षेत्र के बंगाली टोला में रविवार रात आग ऑनलाइन कम्पनी के कूरियर के गोदाम में आग लगाने से लगभग 30 लाख रुपये नकद सहित 80 लाख रुपये के मूल्य की सम्पति जलकर राख हो गई.
जानकारी के अनुसार, बंगाली टोला स्थित एटेक्स ट्रांसपोटेशन सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के गोदाम में रात के करीब 2 बजे अचानक आग लग गई. जिसके बाद सुरक्षा गार्ड ने शोर मचाना शुरू किया.
गार्ड की शोर सुनकर स्थानीय लोगों की नींद खुली और इसकी सूचना तत्काल अग्निशमन विभाग को देते हुए अपने स्तर से आग पर काबू पाने का प्रयास में जुट गए. लेकिन जब तक स्थानीय लोग और अग्निशमन के दमकमल गाड़ी से आग पर काबू पाया जाता, तबतक आग ने आधे से अधिक सामान को जला कर राख कर दिया.
दरअसल, यह एटेक्स ट्रांसपोटेशन सर्विस प्राइवेट लिमिटेड में चार ऑनलाइन कम्पनी Filpkart, मन्त्रा, जबंग और उड़ान का सामान आता है और इनके गोदाम से चारों कंपनी के सामान को वितरित किया जाता है. गोदाम प्रबंधक निखिल सौरभ ने बताया कि कल देर रात गार्ड का फोन आया कि गोदाम में आग लग गयी है. जिसके बाद मैं तुरंत मौके पर पहुंचा तो देखा कि गोदाम में आग के कारण रखे सामान में आधे से अधिक जल चुका है.
वहीं, उन्होंने बताया कि इस आग में शनिवार से लेकर रविवार तक के लगभग 30 लाख रुपये की क्षेत्र से आयी कलेक्शन पूरी तरह जलकर राख हो गयी. साथ ही उन्होंने आग लगने के पीछे का कारण शॉर्ट-सर्किट की संभावना जताई है.

