
मंगलवार से गूँजेगा श्यामाधुन का भक्ति रस, सीसीटीवी की निगरानी में सुरक्षा की व्यवस्था। Voice of Darbhanga
दरभंगा: स्थानीय श्यामा मंदिर में श्यामा नामधून नवाह यज्ञ का शुभारंभ 27 नवंबर को प्रात: 8 बजे कलश शोभायात्रा से किया जाएगा। सुबह 10 बजे दीप प्रज्वलन के साथ ही यज्ञ का उदघाटन व श्यामा संदेश पत्रिका व 2019 के कैलेंडर का लोकार्पण किया जाएगा। उदघाटन कार्यक्रम में प्रमंडलीय आयुक्त मयंक वरबड़े, कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सर्व नारायण झा, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सुरेंद्र कुमार सिंह, जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह, पुलिस महानिरीक्षक पंकज दराद व एसएसपी गरिमा मलिक उपस्थित रहेंगे। साढ़े ग्यारह बजे प्रधान पुजारी प्रेमानंद झा एवं सहायक पुजारी शरद कुमार झा 11.30 में अग्निस्थापन, भगवती पूजन, आरती व मंचपूजन कर नामधुन को प्रारंभ करवाएंगे। नामधुन का प्रारंभ पारस पंकज झा व डॉ. ममता ठाकुर करेंगी।नवाह यज्ञ का समापन 6 दिसंबर को दिन के 11.30 बजे होगा। इस दौरान निर्बाध हवन व नवार्ण मंत्र का जप भी चलता रहेगा। आयोजन समिति के संयोजक डॉ. रमेश झा ने बताया कि कलश शोभायात्रा में 1008 कन्याओं के भाग लेने का लक्ष्य है


