Home मुख्य देर शाम गोली लगने से युवक घायल, डीएमसीएच में चल रहा है इलाज। Voice of Darbhanga
मुख्य - November 26, 2018

देर शाम गोली लगने से युवक घायल, डीएमसीएच में चल रहा है इलाज। Voice of Darbhanga

दरभंगा: लहेरियासराय थानाक्षेत्र के बेता ओपी क्षेत्र में कब्रिस्तान के बगल में सड़क पर गोली चलने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका इलाज डीएमसीएच में चल रहा है। बताया जाता है कि मनीगाछी थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव निवासी नथनी राम का पुत्र अखिलेश कुमार 22 वर्ष अपनी मां का इलाज कराने दरभंगा स्थित निजी अस्पताल में आया था। अपने दरभंगा के साथियों के अल पत्ती स्थित चाय दुकान में चाय पीकर अपने साथियों के साथ न्यू गंगासागर मोहल्ला होकर गुजर रहा था। उसी वक्त किसी ने गोली चलाई जो अखिलेश कुमार (22वर्ष) को लग गई गोली। गोली दाईं साइड कंधे पर लगी है। अखिलेश अभी खतरे से बाहर बताया जा रहा है। मौके पर डीएमसीएच में सदर डीएसपी अनुज कुमार सहित लहेरियासराय, बेता, कोतवाली ओपी थाने की पुलिस भी पहुंची।
घटना सोमवार रात 8:00 बजे कब्रिस्तान न्यू गंगासागर मोहन राम के घर के सामने सड़क पर हुई है। मामले की छानबीन की जा रही है। पुलिस ने दो तीन युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

Share

Leave a Reply