Home मुख्य जिला सम्मेलन की सफलता को लेकर इनौस ने शुरू किया जनसंपर्क अभियान। Voice of Darbhanga
मुख्य - November 27, 2018

जिला सम्मेलन की सफलता को लेकर इनौस ने शुरू किया जनसंपर्क अभियान। Voice of Darbhanga

दरभंगा: एक दिसंबर को लोहिया चरण सिंह कॉलेज में आहूत इनौस के 6ठे जिला सम्मेलन की तैयारी को लेकर इनौस की जिला स्तरीय टीम जिला संयोजक गजेंद्र नारायण शर्मा, रंजीत राम, राजीव गिरी, विक्की कुमार, केशरी कुमार यादव के नेतृत्व में गाँव पंचायतों में मिटिंग बैठक कर युवाओं को संगठित करने का प्रयास तेज कर दिया है। इसको लेकर आज बहादुरपुर प्रखंड के पीररी पंचायत में ललन पासवान की अध्यक्षता में कचहरी टोल पर, बहादुरपुर गाँव के भगतसिंह अम्बेडकर पुस्तकालय पर, शहर के DMCH इलाके में इंद्रजीत कुमार के निवास पर, डरहार गांव में बीबी टोल मे मुकेश कुमार के निवास पर आदि पंचायत में सधन जनसंपर्क अभियान चलाते हुए मिटिंग करते हुए निमंत्रण-पत्र भी बांटा गया। विदित रहे कि पीररी के बैठक में भाकपा माले के नेता कॉम0 जंगी यादव भी मौजूद थे जिन्होंने युवाओं को अपने अधिकारों की रक्षा के लिए संगठित होने और संघर्ष को तेज करने का आह्वान उपस्थित नौजवानो से किया। 01 दिसम्बर के जिला सम्मेलन में मुख्यवक्ता माले पोलित ब्यूरो सदस्य सह खेग्रामस के राष्ट्रीय महासचिव काँ० धीरेन्द्र झा, इनौस राज्य सचिव नवीन कुमार, माले के जिला सचिव कॉम0 बै्‍धनाथ यादव आदि संबोधित करेंगे।

Share

Leave a Reply