Home मुख्य पुलिस ने अभियान चलाकर भारी मात्रा में शराब के साथ आठ कारोबारियों को पकड़ा। Voice of Darbhanga
मुख्य - November 28, 2018

पुलिस ने अभियान चलाकर भारी मात्रा में शराब के साथ आठ कारोबारियों को पकड़ा। Voice of Darbhanga

28.11.2018
दरभंगा: पुलिस ने कई ठिकानों पर छापेमारी कर अंतरजिला शराब कारोबार का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में विभिन्न जगहों से शराब के साथ आठ तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं। इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
बताया गया है कि सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा व सिमरी के दारोगा हंस कुमार के नेतृत्व में दरभंगा-मुजफ्फरपुर एनएच-57 पर भराठी में शराब तस्करों को पकड़ने के लिए पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी बीच तेज रफ्तार से आ रही बाइक सवार पुलिस के मना करने के बावजूद दरभंगा की ओर तेजी से भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर दोनों को 95 बोतल शराब के साथ पकड़ लिया। उनकी पहचान गोरौल (वैशाली) थाना क्षेत्र के सोंधो निवासी मनीष कुमार और सुनील कुमार के रूप में हुई है। पूछताछ के क्रम में दोनों ने बताया कि वे गेहूंमी ओवरब्रिज के नीचे लक्ष्मी कुमार और रंजीत कुमार को शराब की डिलीवरी देने जा रहे थे।
चैनल वाइज तैनात थे शराब तस्कर : ओवरब्रिज के पास पहुंची पुलिस ने बाइक के साथ मुस्तैद गोरौल (वैशाली) के चांदपुर निवासी लक्ष्मी कुमार और रंजीत कुमार को बाइक सहित गिरफ्तार कर लिया। दोनों युवक शराब के इंतजार में बाइक से खड़ा था। इन लोगों ने पुलिस को बताया कि यह शराब उन्हें दरभंगा भंडार चौक स्थित मोहित कुमार, कृपाल कुमार चौधरी, मनीष कुमार साह व राजा कुमार के पास पहुंचानी थी।

Share

Leave a Reply