Home मुख्य आपदा की स्थिति में किये जाने वाले उपायों की जानकारी ली मैक्सिको सरकार के अधिकारियों ने। Voice of Darbhanga
मुख्य - November 28, 2018

आपदा की स्थिति में किये जाने वाले उपायों की जानकारी ली मैक्सिको सरकार के अधिकारियों ने। Voice of Darbhanga

28.11.2018
दरभंगा: आपदा से बचाव एवं आपदा आने की स्थिति में किए जाने वाले उपाय तथा आपदा के बाद उठाए जाने वाले कदमों की जानकारी मैक्सिको सरकार के वरीय अधिकारियों ने दरभंगा जिला के मध्य विद्यालय तुमॉल घनश्यामपुर में लिया। सुपौल मधुबनी पूर्वी चंपारण तथा दरभंगा जिला के स्कूली बच्चों ने विभिन्न तरह के आपदा के आने की स्थिति में किए जाने वाले उपायों को मॉक ड्रिल के माध्यम से प्रस्तुत किया ।बिहार में स्कूलों में आपदा के बचाव के संदर्भ में किए गए बेहतरीन कार्यों को सीखने के लिए मैक्सिको की टीम आई हुई है ।टीम के अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने इस तरह के कार्यक्रम से बहुत कुछ सीखा है जिसे मैक्सिको केस्कूलों एवं अन्य सेक्टरों में क्रियान्वित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में सहायक समाहर्ता विवेक रंजन जिला शिक्षा पदाधिकारी महेश प्रसाद सिंह सर्व शिक्षा अभियान के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी प्रमोद कुमार,अनुमंडल पदाधिकारी विरौल, अन्यअधिकारी एवं काफी संख्या में स्कूली बच्चे तथा ग्रामीण आदि उपस्थित थे।

Share

Leave a Reply