Home मुख्य शार्ट सर्किट से लगी आग में आधा दर्जन दुकान और मकान जलकर राख। Voice of Darbhanga
मुख्य - November 28, 2018

शार्ट सर्किट से लगी आग में आधा दर्जन दुकान और मकान जलकर राख। Voice of Darbhanga

28.11.2018
दरभंगा: जिले के जाले अंचल के कतरौल बसन्त पंचायत स्थित जीरोमाइल चौक अवस्थित आधा दर्जन घर व दुकानों में आग लग गई। आग सुखलाल पासवान के पुत्र विनय पासवान के घर व दुकान में बिजली के शार्ट सर्किट से बुधवार को दोपहर लगी आग से लाखों रुपए की संपत्ति जलकर राख हो जाने की बात बताई गई है। इस अग्निकांड में प्रीतम लाइट एन्ड साउंड सर्विस की सभी सामग्री जलकर राख हो गया। वहीं दुकान में रखा आहूजा एम्पलीफायर 1000 वार्ड, 500 वार्ड, एवं दो मशीन, 250 वर्ड, साउंड बॉक्स 4, टेबल 35, कुर्सी 250, स्टेबलाइजर 3, स्टैंड फैन 8, कंबल 100, जाजिम 60, तकिया 90, लैपटॉप सहित सहित सभी टेंट हाउस सामग्री जलकर नष्ट हो गए। साथ ही प्रेम कुमार पासवान पिता कपिलेश्वर पासवान, वार्ड नम्बर 3 का वार्ड सदस्य, शिव लाल पासवान पिता कपिलेश्वर पासवान, मोहित पासवान पिता कपलेश्वर पासवान, उमेश पासवान पिता कपिलेश्वर पासवान, विजय पासवान पिता सुखल पासवान इन सभी लोगों का घर समेत घर में रखा अनाज बर्तन, कपड़ा, सभी गृहोपयोगी सामग्री जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया। इस अग्निकांड को बुझाने में आसपास के सैकड़ो ग्रामीणों ने अपने-अपने घरों से बाल्टी तसली आदि लेकर मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया।

Share

Leave a Reply