Home मुख्य एसएफआई, आइसा और छात्र राजद ने मिलकर बनया लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट! Voice of Darbhanga
मुख्य - November 28, 2018

एसएफआई, आइसा और छात्र राजद ने मिलकर बनया लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट! Voice of Darbhanga

28.11.2018
दरभंगा: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में हो रहे छात्र संघ चुनाव को लेकर आइसा, एसएफआई और छात्र राजद ने लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट बनाया है। राजद विधायक ललित यादव के आवास पर आइसा, छात्र राजद और एसएफआई की ओर से संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर इस बात की घोषणा की गई है। आइसा की ओर से राज्य सह सचिव संदीप कुमार चौधरी, एसएफआई के राज्य सचिव मुकुल राज, छात्र राजद के जिलाध्यक्ष प्रवीण प्रशांत, छात्र राजद के प्रदेश महासचिव अरूण कुमार यादव, एआइएसएफ के प्रदेश उपाध्यक्ष रोहित कुमार और आइसा के जिलाध्यक्ष प्रिन्स राज मौजूद थे। छात्र नेताओ ने कहा कि फ्रंट का गठन छात्र संघ चुनाव को लेकर मिथिला विश्वविद्यालय के इतिहास बचाने, फर्जी छात्र संघ से बचने, महिला सुरक्षा, सशक्त जेंडर सेल का गठन सहित कई मुद्दे को लेकर किया गया है।

Share

Leave a Reply