Home मुख्य दुकान बंद कर लौट रहे व्यवसायी से लाखों की लूट, फायरिंग करते हुए भागे अपराधी। Voice of Darbhanga
मुख्य - November 29, 2018

दुकान बंद कर लौट रहे व्यवसायी से लाखों की लूट, फायरिंग करते हुए भागे अपराधी। Voice of Darbhanga

29.11.2018
दरभंगा: शहर के विश्विद्यालय थानाक्षेत्र के बंगलागढ़ मुख्य सड़क पर गुरुवार की रात मेयर के घर के बगल में अपराधियों ने कपड़ा व्यवसायी का लाखों रुपये से भरा बैग लूट लिया।
जानकारी के अनुसार अग्रवाल ड्रेसेज के मालिक पंकज अग्रवाल अपने पुत्र अंबुज अग्रवाल के साथ बाइक से बंगलागढ़ स्थित अपने घर जा रहे थे। रास्ते में उन्हें आभास हुआ कि कोई बाइक सवार उनका पीछा कर रहा है। तब उन्होंने बाइक की स्पीड बढ़ा दी। इसी दौरान दो बाइक पर सवार चार लुटेरों ने उनकी बाइक में धक्का मार कर नीचे गिरा दिया। उसके बाद लुटेरों ने उनके साथ मारपीट कर रुपए से भरा बैग छीन लिया। चर्चा है कि बैग में 12 लाख रुपए थे। हालांकि खबर लिखे जाने तक इसकी पुष्टि नहीं हुई थी।
स्थानीय लोगों के अनुसार दहशत का माहौल बनाने के लिए लुटेरों ने गोलियां भी चलाई। जब तक लोग वहां पहुंच पाते तब तक लुटेरे रुपये से भरा बैग लेकर चंपत हो चुके थे। लोगों ने इस बात की सूचना विवि थाने की पुलिस को दी। थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। वहां घटना की तहकीकात करने के बाद पीड़ित के घर पहुंचे। थानाध्यक्ष ने बताया कि लुटेरों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। पीड़ित से बयान लिया जा रहा है। इसके बाद ही यह पता चल पाएगा कि लूट कितने की हुई है।

Share

Leave a Reply