Home मुख्य रोजगार मेले में प्रथम चरण में 228 युवाओं को मिला रोजगार। Voice of Darbhanga
मुख्य - November 29, 2018

रोजगार मेले में प्रथम चरण में 228 युवाओं को मिला रोजगार। Voice of Darbhanga

29.11.2018
दरभंगा: जननायक कर्पूरी ठाकुर बाबा नागार्जुन स्टेडियम में गुरुवार को दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत रोजगार सह मार्गदर्शन मेले का आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन बीडीओ जगत नारायण मिश्रा, जिला परियोजना प्रबंधक मुकेश तिवारी सुधांशु, सीओ पंकज कुमार झा, उपप्रमुख प्रेम कुमार झा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
मेले में 18 से 35 वर्ष के लगभग 732 बेरोजगार लोगों ने निबंधन कराया। सिक्योरिटी, शिवशक्ति बायोटेक, नवभारत, होप केअर सर्विसेज, वर्धमान यान, आरएसईटीई, एलआईसी, आईसीए ईडीयू, क्यूस क्रॉप इम्पावर पग्रति, तिरहुत समग्र विकास परिषद सहित विभिन्न कंपनियों द्वारा 228 उम्मीदवारो का चयन प्रथम चरण में किया गया जबकि कौशल प्रशिक्षण के लिए 215, स्वरोजगार के लिए 42 लोगों का चयन हुआ।
बीडीओ ने कहा कि रोजगार सह मार्गदर्शन मेला बेनीपुर के बेरोजगार लोगों को नौकरी के क्षेत्र में पहला कदम है। ये प्रखंड के लिए खुशी की बात है कि जीविका द्वारा कई कंपनियों को एक साथ यहां लाकर रोजगार दिलाने का काम किया गया है। सीओ ने कहा कि इस तरह का आयोजन समय-समय पर होना चाहिए। इससे युवाओं का मनोबल बढ़ता है तथा वे आगे बढ़ने की तैयारी में लगे रहते हैं।
प्रखंड परियोजना प्रबंधक धर्मेन्द्र कुमार झा ने बताया कि महिलाओं और युवाओं के लिए यह प्रयास निरंतर चलता रहेगा। मौके पर राज्य परियोजना प्रबंधक (रोजगार) नाजिह बानो, विश्वजीत कुमार सुमन, जीविका कर्मी अमृता रंजन, विष्णुदेव श्वेतांक कुमार कामदेव, राम कुमार, गौतम कुमार, मुकेश कापड़ी, दुर्गेश कुमार राय आदि शामिल थे।

Share

Leave a Reply