
जब अपने बेटे के भविष्य केलिए व्हील चेयर पर पहुँची एक दिव्यांग माँ…। Voice of Darbhanga
30.11.2018
दरभंगा: अनुकम्पा पाल्यों के द्वारा जारी धरना प्रदर्शन के दूसरे दिन शुक्रवार को यूनिवर्सिटी परिसर में मार्च के दौरान एक दिव्यांग माँ के व्हील चेयर पर चलने के दृश्य ने सबको झझकोर दिया। मधुबनी जिले कलुआही प्रखण्ड के हरिपुर डीह टोल निवासी नीलम देवी के पति जेके कॉलेज बिरौल में पदस्थापित थे। उनकी मौत के बाद लगातार पांच सालों से उनका बेटा राजीव रंजन झा बहाली केलिए भटक रहा है।
तस्वीर पर क्लिक कर पूरा वीडियो देखिये और सुनिए एक माँ की भावना।


