
उपमुख्यमंत्री ने दीप प्रज्वलित कर किया दो दिवसीय मिथिला लोक उत्सव का उद्घटान। Voice of Darbhanga
01.12.2018
दरभंगा: राज्य पर्यटन विभाग बिहार सरकार और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय मिथिला लोक उत्सव समारोह का विधिवत शुरुआत दरभंगा के नेहरू स्टेडियम में बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने दीप प्रज्वलित कर किया। उद्घाटन के बाद बालेश्वर राम के शहनाई वादन से सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत हुई , जिसके बाद गायन , संगीत , नृत्य , लोक निर्टी , युगल संगीत की एक से बढ़कर एक महफिल ने देर रात तक दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। उद्घाटन से पूर्व डिप्टी सीएम को मिथिला के तमाम लोक परंपरा को स्टॉलों के साथ ही स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, नीतीश कुमार के सात निश्चय, मिथिला ग्राम की बारी-बारी निरीक्षण किया। उसके बाद कार्यक्रम के मंच पर दीप प्रज्वलित कर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आगाज करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि बिहार सरकार ने मिथिला लोक उत्सव को सरकारी लोक उत्सव का दर्जा दिया। उन्होनें बताया कि इस उत्सव के माध्यम से विश्व में मिथिला की पहचान दी जाती है। साथ ही उन्होंने कहा की मिथिला की चर्चा बिना मखान, मछली, तालाब का संभव नहीं इसलिए शहर के प्रमुख तीनों तालाबों को जोड़कर झील के रुप मे पर्यटन पर काम करने का स्वीकृति दिया गया है। वही इमरजेंसी के दिनों को याद करते हुए कहा कि दरभंगा से उनका लगाव बरसों पुराना है। 1975 में इमरजेंसी के दौरान उन्होंने 6 माह दरभंगा जेल में बिताया है। छात्र राजनीति में विद्यार्थी परिषद के दौरान दरभंगा के हर टोले में साइकिल से वे काम कर चुके हैं। बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री ने आगे कहा कि पटना के बाद दरभंगा उनके लिए सबसे लोकप्रिय शहर अपना घर जैसा है। दूसरी तरफ उन्होंने डीएमसीएच में निर्माणाधीन सुपर स्पेशलिटी अस्पताल फरवरी से पहले बनकर तैयार हो जाएगा जिसका फरवरी में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं उद्घाटन करेंगे। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार के बाद नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार की सरकार ने मिथिला को याद किया है। उन्होंने आगे कहा कि दरभंगा से जून 2019 से दिल्ली, मुंबई और बैंगलोर के लिए उड़ान सेवा चालू हो जाएगा। उड़ान सेवा चालू करने के लिए रनवे का काम 72 करोड़ की लागत से चल रहा है। वहीं उन्होंने कहा कि दरभंगा में डीएमसीएच भी रहेगा और एम्स का भी निर्माण होगा। इस अवसर पर पीएचईडी मंत्री विनोद नारायण झा, हायाघाट विधायक अमरनाथ गामी, जाले विधायक जीवेश कुमार, विधान पार्षद अर्जुन सहनी, सुनील कुमार सिंह,प्रमंडलीय आयुक्त मयंक वरवड़े, जिला पदाधिकारी डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
वहीं हायाघाट के जदयू विधायक सह प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण समिति के सभापति अमरनाथ गामी ने अपने संबोधन में दरभंगा राजकिला को सरकार द्वारा अधिग्रहण कर धरोधर घोषित करने की मांग की। श्री गामी ने दरभंगा में पर्यटन की असीम संभावनाएं बतायीं। उन्होंने मांग की के तीनों प्रमुख तालाबों का सौंदर्यीकरण कर राजकिला का संरक्षण एवं संवर्धन किया जाय। यहां देश विदेश से पर्यटक आएंगे और रोजगार का भी सृजन होगा।
हालांकि श्री गामी के द्वारा उठाये गए राजकिले के मामले पर उपमुख्यमंत्री ने कोई टिपण्णी तक नही की।


