Home मुख्य सारी अहर्ता पूरी कर रहे राजकिले का अधिग्रहण कर पर्यटन के रूप में विकसित करे सरकार: गामी। Voice of Darbhanga
मुख्य - December 1, 2018

सारी अहर्ता पूरी कर रहे राजकिले का अधिग्रहण कर पर्यटन के रूप में विकसित करे सरकार: गामी। Voice of Darbhanga

01.12.2018
दरभंगा: मिथिला लोक उत्सव की रंगारंग शुरूआत डिप्टी सीएम सुशील मोदी के हाथों शनिवार की शाम हो गया। इस मौके पर अपने पूर्णतः मैथिली भाषा के संबोधन में हायाघाट के जदयू विधायक सह प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण समिति के सभापति अमरनाथ गामी ने अपने संबोधन में दरभंगा राजकिला को सरकार द्वारा अधिग्रहण कर धरोधर घोषित करने की मांग की। श्री गामी ने दरभंगा में पर्यटन की असीम संभावनाएं बतायीं। उन्होंने मांग की के तीनों प्रमुख तालाबों का सौंदर्यीकरण कर राजकिला का संरक्षण एवं संवर्धन किया जाय। यहां देश विदेश से पर्यटक आएंगे और रोजगार का भी सृजन होगा। यह राजकिले अधिग्रहण की आहर्त्ता भी पूरी कर रहा है। 75 वर्ष से अधिक हो चुका है।
ज्ञात हो कि राजकिले की दीवार तोड़े जाने और तालाबों को भरे जाने के विरुद्ध श्री गामी के अगुआई में सभी दलों के नेताओं और आमजनों का बड़ा आंदोलन हो चुका है जिसके बाद जिलाधिकारी द्वारा रामबाग के जमीन की बिक्री पर रोक लगा दिया गया था। हालांकि श्री गामी के द्वारा उठाये गए राजकिले के मामले पर उपमुख्यमंत्री ने कोई टिपण्णी तक नही की।
श्री गामी के सम्बोधन का वीडियो देखने केलिए तस्वीर पर क्लिक करें।

Share

Leave a Reply