Home मुख्य अनियमितताओं एवं घोटालों की मार मर रही हैं गोशाला की गायें, फूटा स्थानीय लोगो का गुस्सा! Voice of Darbhanga
मुख्य - विशेष - December 1, 2018

अनियमितताओं एवं घोटालों की मार मर रही हैं गोशाला की गायें, फूटा स्थानीय लोगो का गुस्सा! Voice of Darbhanga

01.12.2018

दरभंगा: दरभंगा शहर के मिर्जापुर स्थित गोशाला की गायें लगातार मर रही हैं। अनियमितताओं एवं घोटालों का बड़ा मामला सामने आया शनिवार को जब स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। शुक्रवार की रात गाय के एक बछड़े की मौत जन्म के बाद हो गया जिसे गोशाला कर्मी द्वारा चारा खाने वाले नाद में ढक कर रख दिया गया। कहीं गोशाला में तीन दिन से एक गाय मरी पड़ी थी। परिसर में पड़ा गोबर गैस संयंत्र खराब पड़ा था और उसके जेनेरेटर के नीचे कुत्ते के बच्चे पल रहे हैं। एक्सपायरी डेट वाले कुरकुरे और बिस्कुट भी दिखाते हुए स्थानीय लोगों ने बताया कि चोकर की जगह ये रिजेक्टेड माल खिलाया जाता है जिससे गायें मर रही हैं। गोबर गैस संयंत्र 2011 में उद्घाटन के बाद 4-5 दिन में ही खराब हो गया। शिलापट्ट पर राशि भी नही अंकित था। साफ सफाई नाम की चीज भी नही थी। दारू के बोतल भी परिसर में पड़े थे। वहां तैनात कर्मी ने कैमरे के सामने स्वीकार किया कि 45 गायों पर मात्र दो कर्मी हैं जिनमे।से एक गायब ही रहता है। यह भी स्वीकार किया कि चारा वाले नाद की सफाई 6 महीने से नही हुई। गायों को ख़िलाये जाने वाले चारा में पिल्लू फड़ा हुआ भी स्थानीय लोगों ने कैमरे के सामने दिखाया।
स्थानीय लोगों के आरोप, आक्रोश और कैमरे के सामने आयी पूरी हकीकत का वीडियो देखने केलिए तस्वीर पर क्लिक करें।

Share

Leave a Reply