Home मुख्य मिथिला लोक उत्सव के दूसरे दिन नौका रेस देखने उमड़ी भीड़। Voice of Darbhanga
मुख्य - December 2, 2018

मिथिला लोक उत्सव के दूसरे दिन नौका रेस देखने उमड़ी भीड़। Voice of Darbhanga

दरभंगा: हराही तालाब रविवार को पूरी तरह गुलजार हो गया। मिथिला लोक उत्सव के दूसरे दिन हराही तालाब में नौका रेस का आयोजन किया गया। नौका रेस देखने के लिए तालाब के घाट पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। वहां पूरी तरह उत्सवी माहौल था। छुट्टी के दिन लोगों ने अपने-अपने परिवार के साथ नौका रेस का भरपूर आनंद उठाया।
नौका रेस की सफलता के लिए नगर निगम की ओर से कई दिनों से तैयारी की जा रही थी। हराही तालाब को साफ किया गया था जहां नौका खेव रहे लोगों ने वहंा मौजूद भीड़ का भरपूर मनोरंजन किया। भीड़ में मौजूद लोग यह जरूर सोच रहे होंगे कि हराही तालाब में नौका विहार की स्थायी व्यवस्था कर दी जाए तो वे लोग अपने परिवार के साथ उसका भरपूर आनंद उठा सकेंगे। नगर आयुक्त नागेन्द्र प्रसाद सिंह व निगम के कई अधिकारी इस मौके पर मौजूद थे।

Share

Leave a Reply