
ऑल बिहार ब्राह्मण फेडरेशन की बैठक आयोजित। Voice of Darbhanga

02.12.2018
दरभंगा: रविवार को ऑल इंडिया ब्राह्मण फेडरेशन के तत्वाधान में बिरौल के रोहार ग्राम में अधिवक्ता के के मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित हुई।बैठक में सवर्णो को दोयम दर्जे के समझने पर चिंता व्यक्त की गई।प्रदेश अध्यक्ष उदय शंकर चौधरी ने कहा कि एकजुटता से ही समाज आगे बढ़ता है सभी दलों ने वोट बैंक समझ जब चाहा उपयोग किया फिर उपेक्षित किया जिसका प्रमाण sc एक्ट है।सवर्णो ने देश और समाज के उत्थान में अमूल्य योगदान दिया है पर आज सौतेलेपन का शिकार हो रहे है गरीब की जाति नही होती सवर्ण में भी गरीब है उन्हें भी सरकारी लाभ मिलना चाहिये।जिला अध्यक्ष डॉ प्रभाकर झा जी ने प्रत्येक पंचायतो में संगठन मजबूती पर विशेष बल दिया।बैठक में।अनुमंडल संयोजक कैलाश कुमार् चौधरी, फूलबाबू टेक्टरया,टुन्ना मिस्र,अशोक झा,राजीव चौधरी, बैद्यनाथ झा,रजनीश चौधरी,जयनाथ मिस्र,संजीव झा,मोहर मिस्र,आनंद मोहन मिस्र,किसोर मिस्र,श्यामानंद मिस्र,अनिल मिस्र सहित कई उपस्थित हुए

