Home मुख्य व्यवसायी से लूट मामले का पुलिस ने किया उदभेदन का दावा, आधा दर्जन गिरफ्तार। Voice of Darbhanga
मुख्य - December 3, 2018

व्यवसायी से लूट मामले का पुलिस ने किया उदभेदन का दावा, आधा दर्जन गिरफ्तार। Voice of Darbhanga

03.12.2018
दरभंगा: अग्रवाल ट्रेडर्स के मालिक पंकज कुमार से 29 नवम्बर की रात बंगलागढ़ में पिस्टल की नोक पर करीब 12 लाख रुपये लूटने वाले अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसके लिए एसएसपी एसआईटी गठित की थी। उनलोगों के पास से पुलिस ने लूट के चार लाख, 12 हजार रुपये बरामद कर लिए। इसके अलावा अपराधियों के पास से एक देसी पिस्टल, 7.65 बोर की चार जिंदा कारतूस, दो चाकू, आठ मोबाइल फोन व घटना में इस्तेमाल की गई दो बाइक भी बरामद करने में पुलिस को सफलता मिली।
गिरफ्तार अपराधियों की पहचान विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के आजमनगर निवासी स्व. प्रदीप कुमार साह के पुत्र चंदन कुमार, गंगवाड़ा निवासी रामबाबू साह के पुत्र विष्णु साह, धरमपुर लक्ष्मी सागर निवासी नारायण दास के पुत्र टिंकू दास, नगर थाना क्षेत्र के इमलीघाट निवासी रघुनाथ राम के पुत्र राहुल राम व केवटी थाना क्षेत्र के मझिगामा निवासी सीताराम यादव के पुत्र अमित कुमार के रूप में की गई है। सभी अपराधी काफी कम उम्र के हैं। इनमें से टिंकू दास व विष्णु साह कई संगीन मामलों में पहले भी जेल जा चुके हैं।
एसएसपी गरिमा मलिक ने सोमवार की शाम प्रेस कांफ्रेंस में यह जानकारी देते हुए बताया कि घटना के बाद अपराधियों को दबोचने के लिए स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम का गठन किया गया था। सदर एसडीपीओ अनोज कुमार के नेतृत्व में गठित टीम में विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष जितेन्द्र नारायण सिंह, सदर इंस्पेक्टर अजय कुमार झा, लहेरियासराय थानाध्यक्ष आर के शर्मा, नगर थानाध्यक्ष सीताराम प्रसाद के अलावा हायाघाट थानाध्यक्ष व टेक्निकल सेल के अधिकारियों को शामिल किया गया था।

Share

Leave a Reply