Home मुख्य भूमि विवाद में भतीजे ने ली चाचा की जान! Voice of Darbhanga
मुख्य - December 3, 2018

भूमि विवाद में भतीजे ने ली चाचा की जान! Voice of Darbhanga

03.12.2018
दरभंगा: बिशनपुर थाना क्षेत्र के गोढ़यिारी गांव में दो भाई सोने लाल शाह और उसके भाई छोटे लाल साह के बीच घरारी के जमीन को लेकर विवाद था। रविवार को नापी हो रही थी।
नापी के दौरान हुए मारपीट में एक लात मारने से ही सोने लाल शाह की मौत इलाज के दौरान डीएमसीएच में सोमवार को हो गई ।प्राप्त सूचना के अनुसार दोनों भाइयों में भूमि विवाद था। जिसका मापी रविवार को हो रहा था ।दोनों भाइयों में तू तू मैं मैं होने लगा। छोटे लाल साह का पुत्र ओम प्रकाश शाह अपने चाचा सोने लाल शाह को एक लात मार दिया। जिससे वह बेहोश हो गया। लोग उसे इलाज के लिए डीएमसीएच ले गए ।सोमवार की दोपहर डीएमसीएच में उसकी मौत हो गई। सोने लाल साह के पुत्र सरवन कुमार शाह ने अपने चाचा छोटेलाल साह और चचेरे भाई ओमप्रकाश साह और करण शाह को अभियुक्त बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ओम प्रकाश शाह को गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।

Share

Leave a Reply