
अभद्रता का आरोप लगाने वाले डीएम के ओएसडी पर कीर्ति ने ठोका 50 लाख के मानहानि का दावा। Voice of Darbhanga

03.12.2018
दरभंगा: सांसद कीर्ति आजाद ने दी गई चेतावनी को मूर्तरूप देने के क्रम में सोमवार को दरभंगा के जिलाधिकारी के ओएसडी, डिसीएलआर पुष्पेश कुमार के विरूद्ध 50 लाख रूपये के मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया है। मुकदमा दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में दर्ज कराया गया है। सांसद श्री आजाद ने अपने व्हाट्सएप ग्रुप पर इस आशय की जानकारी दी है। जिसमें उन्होंने कहा है कि ओएसडी पुष्पेश कुमार को 21 जनवरी को न्यायालय में उपस्थिति दर्ज करानी है। इसके लिए उन्हें सम्मन जारी हो गया है। सांसद ने कहा है कि उक्त अधिकारी ने उन पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया था। सनद रहे कि ओएसडी ने सांसद पर न्योता देने के क्रम में गाली गुप्ता करने का आरोप लगाया था और इसकी लिखित शिकायत डीएम से लेकर अपने संघ के सदस्यों को भी दिया था। जिसके बाद सांसद ने चेतावनी दी थी कि गलत आरोप लगाने वाले अधिकारी माफी मांगे, नहीं तो मानहानि का मुकदमा दर्ज करेंगे और उन्होंने यह कर दिया।

