
पोखर में तैरता मिला अज्ञात महिला का शव। Voice of Darbhanga

04.12.2018
दरभंगा: बहादुरपुर थाना क्षेत्र के पतोर ओपी के गोपीपट्टी गांव में मंगलवार की सुबह एक लावारिस महिला का शव शिव मंदिर के समीप स्थित पोखर से बरामद होने पर इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों के द्वारा सुबह करीब 5 बजे जब गांव की एक महिला शौच के लिए पोखर किनारे गई, तो वहां शव देख कर हल्ला करने लगी और इसकी जानकारी ग्रामीणों दिया। खबर मिलते ही बड़ी संख्या में आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए। महिला की उम्र करीब 60 वर्ष के करीब है महिला की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। अज्ञात महिला का शव पानी में तैर रहा था। जिसके बाद उसे देखने के लिए काफी भीड़ लग गयी। स्थानीय लोगों ने ओपी अध्यक्ष अकमल खुर्शीद को सूचना दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया।

