
वार्ड सदस्यों की उपेक्षा को लेकर किया प्रदर्शन। Voice of Darbhanga

04.12.2018
दरभंगा: उपेक्षा के विरोध में पंचायत वार्ड सदस्य संघ सदर दरभंगा के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना समाज कल्याण विभाग के प्रखंड प्रोग्राम पदाधिकारी (सीडीपीओ) के समक्ष संघ के प्रखंड अध्यक्ष सागर कुमार झा के नेतृत्व में धरना दिया। इस मौके पर संघ के जिला अध्यक्ष राजीव कुमार मनी, सागर कुमार झा, प्रखंड सचिव नौशाद अहमद, प्रखंड उपाध्यक्ष बदरे आलम, मदन मंडल, अवधेश यादव, अवधेश यादव, शकील अहमद, राजकुमार ठाकुर, राम सुधीर यादव, सहित दर्जनों लोग इस मौके पर उपस्थित होकर विरोध दर्ज करवाया।

