Home मुख्य आर्थिक हल-युवाओं का बल कार्यक्रम से ज्यादा से ज्यादा युवाओं को करें लाभान्वित: डीएम। Voice of Darbhanga
मुख्य - December 4, 2018

आर्थिक हल-युवाओं का बल कार्यक्रम से ज्यादा से ज्यादा युवाओं को करें लाभान्वित: डीएम। Voice of Darbhanga

04.12.2018
दरभंगा: आर्थिक हल- युवाओं का बल कार्यक्रम से ज्यादा से ज्यादा युवाओं को लाभान्वित कराने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करें। प्रखंड स्तर पर आवेदन को ले कैंप लगाएं। यह बातें जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र के सभी प्रोग्राम ऑफिसर एवं इससे जुड़े अधिकारियों को कहीं। स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के अब तक प्राप्त 765 आवेदन स्वीकृत को ले डीएम ने कहा कि जो भी आवेदन आए उसे समय पर स्वीकृत करें एवं लाभुकों के खाते में राशि का भुगतान भी सुनिश्चित कराएं। स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के लिए शिक्षा विभाग के प्रभारी डीपीओ को विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया। अपेक्षित प्रगति न होने के कारण उनसे शो कॉज किया गया। परामर्श केंद्र के प्रभारी मैनेजर से कम प्रगति के लिए कारण सहित प्रतिवेदन की मांग की गई। स्वयं सहायता भत्ता में अपेक्षित प्रगति न होने के कारण सहायक मैनेजर से शो कॉज किया गया।

Share

Leave a Reply