Home मुख्य श्यामा नामधुम नवाह के अंतिम संध्या पर उमड़ा आस्था का सैलाब। Voice of Darbhanga
मुख्य - December 5, 2018

श्यामा नामधुम नवाह के अंतिम संध्या पर उमड़ा आस्था का सैलाब। Voice of Darbhanga

05.12.2018
दरभंगा: श्यामा नामधुन नवाह्न के नौवें दिन मां के दर्शन को श्यामा मंदिर में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही शहर के सभी रास्ते श्यामा मंदिर की ओर मुड़ गए थे। अपने बच्चों का हाथ थामे लोग हर दिशा से मां का दर्शन प्राप्त करने की कामना को लेकर श्यामा मंदिर की ओर बढ़ रहे थे। लोगों के चेहरे पर उत्साह था। उन्हें पूरा विश्वास था कि वे मां श्यामा से जो भी मांगेंगे,वो उनकी हर मुराद जरूर पूरा करेंगी।
शहर व ग्रामीण इलाकों के अलावा समस्तीपुर, मधुबनी व सीतामढ़ी से भी काफी संख्या में भक्त मां के दर्शन को पहुंचे। मंदिर परिसर में उमड़ी भक्तों की भीड़ में मुजफ्फरपुर जिला के भी दर्जनों लोग शामिल थे। मां के दर्शन को व्याकुल लोगों ने कहा कि उन्हें हर साल नवाह्न का बेसब्री से इंतजार रहता है। मां श्यामा में इतनी शक्ति है कि वे सभी का दुख दूर कर देती हैं। शाम होते ही श्यामा मंदिर परिसर सतरंगी रोशनी से नहा उठा। मंदिर की आकर्षक सजावट से भी लोगों ने नजरें नही हट रही थीं। मां श्यामा नामधुन के बीच मां के दर्शन के लिए लोगो को काफी देर तक कतार में खड़ा रहना पड़ा। भीड़ इतनी बढ़ गई थी कि व्यवस्था में लगे लोगों को उसे संभालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।
समस्तीपुर जिला के कल्याणपुर से आए राघव राय ने बताया कि पिछले वर्ष वे पारिवारिक समस्या से जूझ रहे थे। अपनी परेशानी दूर करने के लिए वे मां श्यामा के चरणों में पहुंचे थे। मां ने ऐसी कृपा दिखायी कि कुछ महीनों में ही उनकी सारी परेशानियां दूर हो गईं। वे इस बार दोबारा मां का आशीर्वाद लेने आए हैं। सीतामढ़ी जिला के कोइली निवासी अनिल कुमार ने बताया कि मां श्यामा के आशीर्वाद से उनके सारे दुख दूर हो गए। उनका व्यवसाय ठीक नहीं चल रहा था। इस वजह से वे काफी परेशान थे। मां श्यामा से अपने दुखों को दूर करने की गुहार लेकर वे पिछले वर्ष यहां आए थे। मां श्यामा के दर्शन के बाद चमत्कार हो गया। मां की कृपा से उनका व्यवसाय अब चल निकला है। वे हर वर्ष मां के श्यामा के दर्शन को यहां आएंगे।

Share

Leave a Reply