
बजरंग दल ने मनाया शौर्य दिवस। Voice of Darbhanga

06.12.2018
दरभंगा: जिले के जाले क्षेत्र में अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर जन्मभूमि पर मन्दिर निर्माण को लेकर बजरंगदल के सैकड़ो कार्यकर्ताओ ने केसरिया झंडा व बाजा के साथ बाइक जुलुस निकाला। बजरंग दल के जिला संयोजक राजीव प्रकाश मधुकर के नेतृत्व में व प्रखण्ड अध्यक्ष रंजीत कुमार झा के अध्यक्षता में निकले जुलुस में शामिल बजरंग दल के कार्यकर्ता बच्चा-बच्चा राम का जन्म भूमि के काम का, मंदिर निर्माण संसद में कानून बनाकर करना होगा। केंद्र सरकार हिंदुओ को ठगना छोड़ो आदि का नारा लगा रहे थे। इस शौर्य दिवस जुलुस, प्रखण्ड क्षेत्र के सनहपुर में प्रवेश करते ही सैकड़ो की संख्या में लोगो ने, जुलुस का जगह जगह गर्मजोशी से स्वागत किया। जिसमे रतनपुर के प्रदीपचौक, ब्रह्मपुर के कदमचौक, राढ़ी दोघरा, जालें के महतो चौक, शंकरचौक, जालेश्वरी मन्दिर, जोगियारा के महाराणा प्रताप चौक पर जुलुस में शामिल बजरंगिओ को तिलक लगा व माला पहना कर स्वागत किया। जुलुस में शामिल सैकड़ो लोगो ने स्थानीय माता जालेश्वरी मन्दिर में माता जलेश्वरी मां के समक्ष मन्दिर निर्माण होने तक संघर्ष करने का शपथ लिया। जुलुस के सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जाले थानाध्यक्ष उमेश कुमार ने जगह-जगह पुलिस की तैनाती कर रखा था। जुलुस के साथ स्कॉर्ट पुअनि बड़कू हंसदा समेत दो दर्जन पुलिसबल साथ चल रहे थे।

