
एक ही गाँव में एक ही रात में आधा दर्जन मकानों एवं दुकानों में चोरी से दहशत। Voice of Darbhanga

06.12.2018
दरभंगा: सकतपुर थाने क्षेत्र के कुर्सो गांव में बुधवार की रात लगभग आधा दर्जन घर एवं दुकान में चोरी की घटना से लोगों में दहशत का माहौल है। चोरों ने भाजपा, जदयू नेता के घर एवं दुकान सहित कई घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने नगदी रुपये और जेवर को उड़ा ले गए। चोरों ने सबसे पहले कुर्सो निवासी बबलू साफी के घर का ताला तोड़ कर बक्से में रखें 4 हजार रुपये एवं सोना के टॉप, कान की बाली आदि जेवर को उड़ा ले गए। वहीं पास स्थित प्रखंड भाजपा उपाध्यक्ष लालकान्त झा के घर मे लगे ग्रिल के ताले को तोड़ कर दो हजार नगद पर हाथ साफ कर दिया। चोरी करने के बाद एटीएम कार्ड तथा अन्य कागजातों को पास के बाग में फेंक दिया। जिसकी जानकारी लोगों को सुबह में हुई। वहीं चतुरानन चौधरी के घर में चोरी करने के बाद खाली बक्सा को बगल के धान के खेत में फेंक दिया। वहीं मो. कबीर के घर से 8 सौ रुपये नगद सहित सोना की बाली एवं नाक का बूटा सहित चांदी का हंसूली चोरी कर ले गया। इसके इसके बाद चोरों नदियामी पंचायत के जदयू अध्यक्ष किराय चौधरी के दुकान को निशाना बनाया। दुकान का ताला तोड़कर नगद राशि सहित कॉस्मेटिक एवं अन्य सामानों पर हाथ साफ कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल का जायजा लिया। पीड़ित परिवारों व दुकानदारों ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

