
चोरो ने दो आभूषण दुकानों का ताला तोड़ा, लाखो की चोरी। Voice of Darbhanga

06.12.2018
दरभंगा: कमतौल बाजार स्थित सोनापट्टी गली स्थित महालक्ष्मी आभूषणालय दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने करीब दो लाख रुपये का जेवरात उड़ा ले गए।
इसके अलावा चोरों ने मुख्य सड़क किनारे स्थित पायल ज्वेलर्स दुकान पर भी अटैक किया। लेकिन वहां का प्रयास, विफल रहा। हालांकि चोर ने पायल ज्वेलर्स के फाटक पर लगे दो ताला को तोड़ डाला। लेकिन, मेन गेट का ताला तोड़ने में नाकाम रहा। महालक्ष्मी आभूषणालय के संचालक व कमतौल निवासी लालमोहन ठाकुर ने बताया कि रात में वे दुकान को बंद कर घर गए और सुबह उन्हें पायल ज्वेलरी के ताला टूटने की सूचना मिली। देखने के लिये घर से निकले। इस बीच उनके दुकान का भी ताला टूटा हुआ मिला। अंदर देखने पर तिजोरी टूटा हुआ पाया। थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

