Home मुख्य मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर निरीक्षण में बिरौल पहुँचे डीएम। Voice of Darbhanga
मुख्य - December 7, 2018

मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर निरीक्षण में बिरौल पहुँचे डीएम। Voice of Darbhanga

07.12.2018
दरभंगा: मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम को लेकर डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह शुक्रवार को बिरौल पहुंचे। डीएम ने इस दौरान निर्माणाधीन बिरौल-गंडौल सड़क का निरीक्षण किया। डीएम ने कोठीपुल स्थित जीरो प्वाइंट से लेकर पुनांच स्थित कमला नदी पर बने पुल का जायजा लेने के बाद कोठराम उच्च विद्यालय के पीछे खाली जमीन और थ्री लेन सड़क से सटे दो और सभा स्थल का जायजा लिया। उन्होंने शेष बचे मिट्टी कार्य का जायजा लेते हुए उपस्थित सड़क निर्माण कंपनी के प्रबंधक एवं कार्यपालक अभियंता से निर्माण संबंधी जानकारी ली। डीएम ने लगभग आधा घंटा तक कोठराम स्थित तीन स्थलों का जायजा लिया। साथ ही स्थानीय लोगों एवं सड़क निर्माण कंपनी के अभियंताओं से भी इस पर विचार विमर्श करते हुए दोनों स्थलों को सुविधा के मुताबिक अच्छी तरह निरीक्षण करने को कहा। साथ ही हैलीपेड स्थल देख कर निर्माण करने की सलाह दी। इस दौरान भूमि अधिग्रहण को ले कई किसानों ने मुआवजा नहीं मिलने की शिकायत डीएम से की। डीएम ने इस संबंध में किसानों को एसडीओ ब्रज किशोर लाल से मिलने को कहा। जांच के क्रम में उन्होंने एसडीओ से कहा कि क्षेत्र के विकास से जुड़ी जो भी मांग उठाई जा रही है, उसका एक प्रतिवेदन बना कर जिला मुख्यालय भेजे। मौके पर एसडीपीओ दिलीप कुमार झा, डीसीएलआर राम दुलार राम, बीडीओ जितेंद कुमार सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे। वहीं दूसरी ओर, डीएम ने आशापुर स्थित कोशी आइबी प्रांगण का निरीक्षण किया। बताया जाता हैं कि सरकार द्वारा क्षेत्र के आशापुर स्थित कोशी आइबी प्रांगण में आईटीआई कॉलेज के निर्माण की स्वीकृति को ले जिलाधिकारी यहां पहुंचे थे। वहां मौजूद एसडी ओ प्रदीप कुमार झा, डीसीएलआर चंदन कुमार सहित जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता व भवन निर्माण विभाग के कनीय अभियंता को डीएम ने कई निर्देश दिए। एसडीओ ने बताया कि सरकार द्वारा आशापुर कोशी आइबी प्रांगण में आईटीआई कॉलेज के निर्माण के लिए एनओसी दे दिया गया है।

Share

Leave a Reply