Home मुख्य धरनार्थी अनुकम्पा पाल्यों ने विश्वविद्यालय के प्रवेश द्वार में जड़ा ताला। Voice of Darbhanga
मुख्य - December 7, 2018

धरनार्थी अनुकम्पा पाल्यों ने विश्वविद्यालय के प्रवेश द्वार में जड़ा ताला। Voice of Darbhanga

 

07.12.2018
दरभंगा: ललित नारायण मिथिला विश्व विद्यालय में अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति का वर्षों से इंतजार कर रहे मृतक कर्मियों के आश्रितों का धरना-प्रदर्शन शुक्रवार को नौवें दिन भी जारी रहा। धरना की अध्यक्षता अनुकंपा पाल्य राम धनुष पासवान ने की। उन्होंने धरनार्थियों को संबोधित करते हुए लक्ष्य हासिल करने के लिए संकल्प पर अडिग रहने की जरूरत पर बल दिया। विश्वविद्यालय प्रशासन पर जानबूझकर उनकी मांगों को अनदेखा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होगी, आंदोलन अनवरत जारी रहेगा। धरनार्थियों ने कुलपति कार्यालय के समक्ष मार्च निकाला और विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ आक्रोश का प्रदर्शन करते हुए ग्रील में ताला जड़ दिया। हालांकि बाद में ताला खोल दिया गया। धरनार्थियों ने कहा कि ताला लगाकर विवि प्रशासन को यह संकेत देने का प्रयास किया गया है कि वे कितनी भी उपेक्षा कर लें, जब तक नियुक्ति पत्र नहीं मिलेगा, आंदोलन जारी रहेगा और उग्र होता जाएगा।

Share

Leave a Reply