
Home मुख्य शांतिपूर्ण एवं स्वच्छ माहौल में हुई बिहार एसएससी के प्रथम दिन की परीक्षा। Voice of Darbhanga
शांतिपूर्ण एवं स्वच्छ माहौल में हुई बिहार एसएससी के प्रथम दिन की परीक्षा। Voice of Darbhanga

08.12.2018
दरभंगा: बिहार एसएससी की परीक्षा दोनो पालियों में जिला के सभी 30 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्वक एवं स्वच्छ माहौल में संपन्न हुई । प्रथम दिन की परीक्षा में तैनात 10 पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट , 80 ऑब्जर्वर एवं 30 स्टैटिक मजिस्ट्रेट के अलावे 2 फ्लाइंग स्क्वायड एवं जिला स्तरीय अधिकारी निरंतर भ्रमण करते रहे। जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह व वरीय पुलिस अधीक्षक गरिमा मल्लिक ने आदर्श मध्य विद्यालय एवं रोज पब्लिक स्कूल में परीक्षा का जायजा लिया। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति से आए ऑब्जर्वर रविंद्र कुमार ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर संचालित परीक्षा पर नजर रखी।।

