Home मुख्य सड़क किनारे मिले युवक के लाश की हुई पहचान, हत्या की आशंका। Voice of Darbhanga
मुख्य - December 10, 2018

सड़क किनारे मिले युवक के लाश की हुई पहचान, हत्या की आशंका। Voice of Darbhanga

10.12.2018
दरभंगा: दरभंगा में लगातार अपराध की घटना बढ़ती जा रही है। सोमवार अहले सुबह बहादुरपुर थाना क्षेत्र के गीदरगंज गांव में एक युवक की लाश मंदिर के पास मिलने से सनसनी फैल गई। जैसे ही इसकी खबर आस-पास के लोगों को हुई, बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंच गए। लाश की जानकारी बहादुरपुर थाना को दी गई। पुलिस ने वहां पहुंचकर लाश को अपने कब्जे में लेकर डीएमसीएच पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जाता है कि इस संबंध में गांव के लोगों का कहना है कि लाश को कहीं दूसरी जगह से लाकर यहां फेंका गया है। शुरूआती दौर में तो लाश को लोगों ने अज्ञात बताया। काफी छानबीन के बाद मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के गांव निवासी 27 वर्षीय दीपक कुमार के रूप में हुई, जो एक दूध पार्लर की गाड़ी का चालक था। गांव के लोगों द्वारा उसकी पहचान नहीं करने से यह साफ जाहिर था कि उसको कहीं और से लाकर यहां फेंका गया है। साथ ही एक मोटरसाइकिल भी खड़ी हुई मिली। जिसका नंबर बीआर 7सी 8768 है। इस संबंध में वरीय पुलिस अधीक्षक गरिमा मलिक ने बताया कि लाश की पहचान हो गई है, कारणों का पुलिस पता कर रही है।

Share

Leave a Reply