
जिले के अधिकारियों ने ली मानवाधिकारों के रक्षा की शपथ। Voice of Darbhanga

10.12.2018
दरभंगा: 10 दिसंबर को मानवाधिकार दिवस के अवसर पर जिला के सभी पदाधिकारी एवं कर्मियों ने समाहरणालय स्थित बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर सभागार में मानवाधिकार की रक्षा के लिए संकल्प लिया । अधिकारियों ने संकल्प लिया कि वह भारत के संविधान द्वारा संरक्षित तथा विविध अंतरराष्ट्रीय समझौतों द्वारा अंगीकृत और भारत में कार्यान्वित सभी मानव अधिकारों के प्रति सच्ची श्रद्धा एवं निष्ठा रखते हुए उन अधिकारों के संरक्षण के लिए अपने सभी कर्तव्य को पूरा करेंगे एवं किसी के भी मानवाधिकार का अतिक्रमण नहीं करेंगे। अपर समाहर्ता मो मोबिन अली अंसारी ने अधिकारी एवं कर्मियों को इस आशय की शपथ दिलाई।।

