Home मुख्य मिथिला विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव सम्पन्न, 12.8 फीसदी पड़े मत। Voice of Darbhanga
मुख्य - December 11, 2018

मिथिला विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव सम्पन्न, 12.8 फीसदी पड़े मत। Voice of Darbhanga

11.12.2018
दरभंगा: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के 4 संकायों और 41 महाविद्यालयों में पहले चरण का छात्रसंघ चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। अधिकृत रूप से दी गई जानकारी के अनुसार स्रातकोत्तर विभागों के अलावे दरभंगा-समस्तीपुर, मधुबनी और बेगूसराय जिले में अवस्थित 41 अंगीभूत महाविद्यालयों में आज शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव संपन्न हो गया। चुनाव को लेकर पर्यवेक्षकों के अलावा व्यापक सुरक्षा-व्यवस्था की गई थी। कुल मतदाओं की संख्या 205839 था, लेकिन 26356 मतदाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान का प्रतिशत 12.8 रहा। जिनमें छात्रों के मतदान का प्रतिशत 13.8 और छात्राओं का प्रतिशत 11.5 रहा। कुल 16155 छात्र और 10201 छात्राओं ने अपने मतों का प्रयोग किया। इसी बीच मतदान समाप्ति के बाद कुलपति प्रो. सुरेन्द्र कुमार सिंह एवं कुलसचिव कर्नल निशीथ कुमार राय ने भयमुक्त एवं पादर्शी चुनाव के बधाई दी है।

Share

Leave a Reply