Home मुख्य पांच राज्यों के चुनाव परिणामो से चार्ज हो गए महागठबन्ध के कार्यकर्ता। Voice of Darbhanga
मुख्य - December 11, 2018

पांच राज्यों के चुनाव परिणामो से चार्ज हो गए महागठबन्ध के कार्यकर्ता। Voice of Darbhanga

 

11.12.2018
दरभंगा: पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजों में मिली जीत से महागठबंधन के कार्यकर्ता चार्ज हो गए हैं। अब बढ़े मनोबल के साथ 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव का सामना कर सकेंगे। इसके विपरीत राजग के कार्यकर्ता कुछ उदास तो अवश्य हुए हैं। लेकिन उनके हौसले अभी पस्त नही हैं। उन्हें आशा है कि इस चुनाव का लोकसभा के चुनावों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। जीत की घोषणा होते ही कांग्रेस, राजद, हम कार्यकर्ताओं ने जहां जुलूस निकाले। रंग अबीर और मिठाइयां बांटी और एक दूसरे को जीत की बधाई दी। घर में बैठे बैठे राजग कार्यकर्ता पूरी स्थिति का आकलन करते रहे। उन्हें संतोष था कि राजस्थान, मध्यप्रदेश में कांटे की टक्कर देने में सफल रहे तो कांग्रेस को भी मिजोरम में हार मिली।
कांग्रेस कार्यालय से लहेरियासराय टावर होते हुए कार्यकर्ताओं ने विजय जुलूस निकाला। नेतृत्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीताराम चौधरीजी ने किया। मौके पर पं. रामनारायण झा, अरुण कुमार झा, मो. असलम, मिथिलेश पासवान, शंभूनाथ झा, गणेश चौधरी, पंकज चौधरी आदि मौजूद थे। जिला कांग्रेस सेवादल की तरफ से दरभंगा टावर पर कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष डॉ. जमाल हसन के नेतृत्व में विजय जुलूस निकाला गया। जुलूस में महिला जिला अध्यक्ष अर्चना देवी, तबस्सुम परवीन, संजीदा खातून, लाली ,शाहिना, फिरोजा खातून, रुह अफजा सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Share

Leave a Reply