
जे.एन. कॉलेज नेहरा के प्रत्येक पदों पर ABVP ने मारी बाज़ी। Voice of Darbhanga

12.12.2018
दरभंगा: जे.एन. कॉलेज नेहरा में छात्र संगठन चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने जहाँ छः पदों पर निर्विरोध जीत दर्ज की वहीं अध्यक्ष पद के लिए ABVP के सनातन चौधरी 163 मत से जीते। अध्यक्ष पद के लिए कुल तीन उम्मीदवार थे जिसमे से सनातन कुमार चौधरी को 339 मत पड़े वहीं मो. सरफराज को 176 मत तथा मो. अब्दुल्ला को मात्र 17 वोट पड़े।
जानकारी देते हुए जे.एन. कॉलेज, नेहरा के एवीभीपी के प्रभारी प्रद्युम्न झा ने कहा कि छः पदों में से उपाध्यक्ष पद के लिए निशा कुमारी, सचिव पद पर अमरेश पोद्दार, संयुक्त सचिव पद पर वरुण यादव, कोषाध्यक्ष पद के लिए दशरथ साहनी, परिषद सदस्य के लिए अनुराग झा तथा इंद्रजीत भगत पहले ही निर्विरोध जीत हासिल कर चुके हैं।
अध्यक्ष सनातन चौधरी ने कहा कि- महाविद्यालय के शैक्षणिक माहौल को बेहतर बनाना, नियमित वर्ग संचालन के लिए छात्रों का सहयोग, कैम्पस में बुनियादी सुविधाओं को लाने का प्रयास करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
प्रभारी प्रद्युम्न झा ने कहा की यह राष्ट्रवाद की जीत है, छात्र एवं छात्राओ ने क्षेत्रवाद से ऊपर उठकर सही नेतृत्व को चुना है। पिछले चुनाव में जिस तरह से असामाजिक तत्वों ने महाविद्यालय में तनावपूर्ण माहौल उत्पन्न की थी उन्हें यह सन्देश मिला है कि क्षेत्रवाद एवं गुंडागर्दी के लिए यहाँ कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि- छात्रहित की बात वो लोग ही करे जो केवल छात्रों के लिए काम करते है। क्षेत्रवाद की बात करने वालो के लिए महाविद्यालय परिसर में कोई जगह नहीं है। साथ ही विद्यार्थी परिषद के सभी कार्यकर्ता एवं विचार परिवार के सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।

