Home मुख्य जब भी घर से बाहर सामान खरीदने निकलें, हाथ मे कपड़ा या जूट का थैला जरूर रखें: डीएम। Voice of Darbhanga
मुख्य - December 12, 2018

जब भी घर से बाहर सामान खरीदने निकलें, हाथ मे कपड़ा या जूट का थैला जरूर रखें: डीएम। Voice of Darbhanga

12.12.2018
दरभंगा: जब भी कोई सामान खरीदने घर से बाहर निकलें, हाथ में कपड़ा या जूट का थैला जरूर हो। इसे अपनी आदत में शामिल करें। जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह ने जिला के समाजसेवियों, स्वयंसेवी संगठनों एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर सभागार में आयोजित बैठक में सबसे उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक का उपयोग नहीं कर हम लोगों को पर्यावरण की सेवा करने का एक महत्वपूर्ण अवसर मिला है। इसका सबको लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह अभियान तभी वास्तविक रूप से सफल होगा जब आम नागरिक इसे व्यवहार में लाएंगे एवं दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे।
बैठक में जिलाधिकारी ने प्लास्टिक से होने वाली हानियों के बारे में भी बताया एवं कहा कि यह ऐसा पदार्थ है जो सड़ता- गलता नहीं है एवं जहां रहता है प्रदूषण ही पैदा करता है। नगर आयुक्त नागेंद्र प्रसाद सिंह ने प्लास्टिक के उपयोग करने पर सरकार द्वारा दंडात्मक प्रावधानों की जानकारी भी लोगों को दी। उन्होंने बताया कि सभी लोगों को प्लास्टिक के प्रयोग से दूर रहने की जरूरत है, तभी एक सुंदर पर्यावरण बन सकेगा।
बैठक में चेंबर ऑफ कॉमर्स एवं रोटरी क्लब के प्रतिनिधियों ने कहा कि सभी दुकानदार अपने दुकान पर इस आशय का एक बैनर लगा पाएंगे कि वह प्लास्टिक के थैले का का प्रयोग नहीं करते हैं एवं पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान करते हैं। बैठक में उपस्थित लायंस क्लब, मानवाधिकार सामाजिक परिषद, एनसीसी एवं स्काउट के प्रतिनिधियों ने भी इस अभियान को गांव गांव तक ले जाने में अपनी सहमति जताई।
जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त को निर्देश दिया कि वह प्लास्टिक पर रोक के समुचित क्रियान्वयन के लिए वार्ड स्तरीय समिति बना दें। यह समिति हर एक दुकानदारों। एवं लोगों के पास जाकर जागरूकता अभियान चलाएगी एवं इस अभियान को सफल बनाने में योगदान करेगी।
मेयर वैजयंती देवी खेड़िया ने कहा किया हम सबों का सामूहिक उत्तरदायित्व है कि प्लास्टिक जैसे खराब वस्तु को अपने दैनिक प्रयोग से दूर करें एवं धरती की रक्षा में अपना योगदान करें। उन्होंने सभी लोगों से इस अभियान की शुरुआत अपने घरों से करने का आवाहन किया
बैठक में शहर में यातायात व्यवस्था तथा कुछ स्थानों पर ट्रैफिक जाम पर भी विचार-विमर्श किया गया एवं इसके स्थाई रूप से निदान के लिए सुझाव दिए गए। जिलाधिकारी ने अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी को। आपसी बैठक कर इन सुझावों पर अमल करने का निर्देश दिया ।
बैठक के बाद जिलाधिकारी सहित सभी अधिकारी एवं स्वयंसेवी संगठनों तथा गणमान्य लोगों ने प्लास्टिक पर रोक से संबंधित जन जागरूकता रैली में भी भाग लिया
बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी राकेश गुप्ता, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनोज कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी राजीव कुमार वरीय उप समाहर्ता अनिल कुमार सामान्य शाखा के प्रभारी पदाधिकारी उमाकांत पांडेय, डीपीआरओ लालबाबू सिंह जिला के विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधि वरिष्ठ नागरिक एवं गणमान्य उपस्थित थे।

Share

Leave a Reply