Home मुख्य जेल के औचक निरीक्षण में पहुँचे डीएम-एसएसपी केलिए गेट खोलने में जानबूझ कर की गयी देरी! Voice of Darbhanga
मुख्य - December 12, 2018

जेल के औचक निरीक्षण में पहुँचे डीएम-एसएसपी केलिए गेट खोलने में जानबूझ कर की गयी देरी! Voice of Darbhanga

12.12.2018
दरभंगा: जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक गरिमा मल्लिक, अनुमंडल पदाधिकारी राकेश गुप्ता एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनोज कुमार के द्वारा मंडल कारा दरभंगा का अहले सुबह 5:30 बजे औचक निरीक्षण किया गया । औचक निरीक्षण के क्रम में प्रतिबंधित दवा स्पेस्मो प्रॉक्सीवोंन के 47 टेबलेट , 3 पैकेट सिगरेट, 25 ग्राम गांजा, 44 पाउच गुटखा, 55 पाउच पान मसाला एवं एक टूटा हुआ मोबाइल जैसे आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई। इन आपत्तिजनक सामग्रियों के पाए जाने पर विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।
कारा का मुख्य गेट खोलने में जानबूझकर देरी किए जाने पर अनुमंडल पदाधिकारी राकेश गुप्ता ने मुख्य गेट पर तैनात सिपाही धर्मेंद्र कुमार एवं सुप्रिया भारती को निलंबित करते हुए उस पर विभागीय कार्यवाही की अनुशंसा की है।

Share

Leave a Reply