Home मुख्य पुलिस ले रही पुरस्कार पर पुरस्कार, पर काम ईमानदारी से अपना कर रहे हैं झपट्टामार! Voice of Darbhanga
मुख्य - December 13, 2018

पुलिस ले रही पुरस्कार पर पुरस्कार, पर काम ईमानदारी से अपना कर रहे हैं झपट्टामार! Voice of Darbhanga

13.12.2018
दरभंगा: दरभंगा में झपट्टामार गिरोह लगातार सक्रिय है और बैंको से पैसे निकाल कर जाने वाले लोगो पर पूरी नजर रखकर अपने प्लान को कामयाब बनाता है। इसतरह की कई घटनाएं शहर में घटित हो चुकी हैं परंतु उदभेदन केवल हाल ही में दरभंगा टावर स्थित एक एक बड़े प्रतिष्ठान के व्यवसायी से पैसे छीनने का ही पुलिस कर सकी। और इसके परिणामस्वरूप एसएसपी सहित कई पुलिसकर्मियों को चैम्बर ऑफ कॉमर्स द्वारा पुरस्कार प्राप्त कर फ़ोटो एवं न्यूज़ मीडिया में पाकर वाहवाही का मौका पाकर मिला। गुरुवार को क्राइम मीटिंग में भी एसएसपी द्वारा अच्छे कार्य करने केलिए पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत करने की बात कही गयी।
पर सच्चाई यह भी है कि पुलिस भले पुरस्कार पर पुरस्कार लेकर वाहवाही बटोर रही हो, पर कार्य मेहनत और ईमानदारी से इनदिनों झपट्टामार गिरोह ही कर रहा है। गुरुवार को बहादुरपुर थाने क्षेत्र के बम्बइया चौक एवं मुशहरी टोला के बीच में झपटा गिरोह के बदमाशों ने साइकिल सवार व सेवानिवृत सेना जवान से दो लाख रुपये उड़ा ले गए। पीड़ित राजकुमार झा बहादुरपुर थाने क्षेत्र स्थित सलहा गांव निवासी हैं। वे लहेरियासराय स्थित पीनएबी शाखा से रुपये की निकासी कर अपने घर जा रहे थे। वे चट्टी चौक गुमटी पार कर आगे बढ़े थे। इसी बीच दो बाइक पर सवार चार बदमाश आ धमके और जबरन साइकिल के हैंडल से रुपये भरे झोले छीनकर फरार हो गए। बदमाशों ने इस कदर घटना को अंजाम दिया कि थोड़ी देर के लिए पीड़ित समझ भी नहीं पाए। जब रुपये से भरे झोले बाइक सवार झपट कर लहेरियासराय की ओर जब बढ़ गए तो पीड़ित हल्ला करने लगे। तब तक काफी देर हो चुकी थी। बदमाश आंख ओझल हो चुका था। कुछ लोगों ने पीछा भी किया। लेकिन, कोई फायदा नहीं हुआ। पीड़ित ने सीसीटीवी कंट्रोल में आकर घटना की जानकारी दी। इसके बाद जब फुटेज को खंगाला गया तो बदमाशों की तस्वीर दिखाई दी। जिसे दिखते ही पीड़ित ने पहचान किया। बताया जाता है कि पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। थानाध्यक्ष आरएन सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। हालांकि, सरेआम इस तरह की घटना घटने से हर लोग आश्चर्यचकित हैं। बदमाशों ने जिस तरह से घटना को अंजाम दिया वह पुलिस के लिए चुनौती से भरा है। पीड़िता ने बताया कि उनके झोल में रुपये के अलावा कुछ कागजात भी था। घटना को लेकर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। बताया जाता है कि बदमाश बैंक से ही पीछा कर रहा था। आश्चर्य करने वाली यह बात है कि घटनास्थल से चंद कदम की दूरी पर जिला मुख्यालय है। बावजूद, बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। लगातार घटना घटने से पुलिस महकमा में हड़कंप मच गया है।

Share

Leave a Reply