
केवटी में जीविका द्वारा रोज़गार मेला का आयोजन। Voice of Darbhanga

14.12.2018
दरभंगा: दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत ग्रामीण बेरोजगार युवक/युवतियो को रोजगार , स्वरोजगार एवं रोजगार परक मुफ्त कौशल प्रशिक्षण उपरांत नौकरी हेतु जीविका दरभंगा द्वारा एक दिवसीय रोजगार सह मार्गदर्शन मेला का आयोजन प्रखंड केवटी के रामेश्वर धर्मशाला ,नजदीक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र,में की गयी I मेले का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख – रेखा देवी बीडीओ- महेश चन्द्र साह जिला परियोजना प्रबंधक- मुकेश तिवारी सुधांशु अंचलाधिकारी-अजित कुमार झा सांसद प्रतिनिधि – राजेंद्र चौपाल एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित किया | इस रोजगार मेले में 18 से 35 वर्ष के न्यूनतम 5वी से ऊपर योग्यता रखने वाले लगभग – 688 बेरोजगार युवक एवं युवतियों का निबंधन हुआ जिसमे विभिन्न कंपनियों द्वारा – 242 उम्मीद्वारो का चयन प्रथम चरण में किया गया | दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना प्रशिक्षण हेतु 286 का एवं स्वरोजगार में कौशल प्रशिक्षण हेतु 62 का चयन किया गया | प्रखंड विकाश पदाधिकारी ने कहा कि प्रखंड स्तर पर इस तरह के रोजगार मेले का आयोजन लगातार होना चाहिये ताकि ग्रामीण बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध हो इस कार्यक्रम के लिये जीविका कि सराहना की | अंचलाधिकारी के द्वारा कहा गया कि पहली नौकरी जो भी मिले उसे गवाना नहीं चाहिये | प्रखंड के लिये ये अच्छी बात है कि जीविका द्वारा इतनी सारी कंपनियों को उनके प्रखंड तक लायी |
इस रोज़गार मेले में निजी क्षत्र की कम्पनिया – वर्दमानयान,देनिक भास्कर ,नवभारत फर्टिलाइजर,शिव शक्ति एग्रो, वी.के.सी. फुटवियर ,पीपल ट्री, SIS , डोमिनोस , सेंट आर सेटी के साथ ही कई अन्य कंपनी तथा दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत मुफ्त आवासीय कौशल प्रशिक्षण उपरांत नौकरी हेतु कई प्रशिक्षण संस्थान के प्रतिनिधि के द्वारा ग्रामीण बेरोजगारों को नियोजित किया गया | इस अवसर पर प्रबंधक रोजगार- विश्वजीत कुमार सुमन , प्रखंड परियोजना प्रबंधक- रवि रंजन प्रखंड जीविका कर्मी श्रीदेव सिंह कमल , रंजित कुमार , रमेश कुमार , जगन्नाथ कुमार , रूपा कुमारी , वर्षा कुमारी तथा एम आई एस प्रणव कुमार उपस्थित थे |

