Home मुख्य 19 जनवरी को महाराणा प्रताप के पुण्यतिथि पर आयोजित होगा विराट स्मृति समारोह। Voice of Darbhanga
मुख्य - December 14, 2018

19 जनवरी को महाराणा प्रताप के पुण्यतिथि पर आयोजित होगा विराट स्मृति समारोह। Voice of Darbhanga

14.12.2018
दरभंगा: अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के विधि प्रकोष्ठ का जिला स्तरीय बैठक विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉ अशोक कुमार सिंह के अध्यक्षता में लहेरियासराय स्थित पोलो मैदान, धरनास्थल के पास हुई ।
यह बैठक19 जनवरी 2019 को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के द्वारा वीर सपूत महाराणा प्रताप की 421वीं पुण्य तिथि के सुअवसर पर मेडिकल मैदान दरभंगा में होने जा रहे विराट स्मृति समारोह के सफ़लता के लिए आयोजित किया गया था । डॉ अशोक सिंह ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि 19 जनवरी 2019 को क्षत्रिय महासभा के जिला में होने जा रहे कार्यक्रम में दरभंगा विधि प्रकोष्ठ की शत प्रतिशत उपस्थिति रहेगी तथा हमलोग दरभंगा के और सभी क्षत्रियों से यह आह्वान करते हैं कि अधिक से अधिक संख्या में आप सभी वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के पुण्य तिथि पर होने जा रहे कार्यक्रम को सफल करें ।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए विधि प्रकोष्ठ के संरक्षक प्रेमचंद्र सिंह ने कहा कि अब समय आ गया है कि सभी क्षत्रिय एक हो जाएं ।
आज के बैठक में प्रमुख रूप से रामसखा सिंह , देवेंद्र सिंह, विजयनारायन सिंह, अखिलेश्वर प्रसाद सिंह, कौशल किशोर सिंह, मुरारी प्रसाद सिंह , उगन सिंह, अभिषेक कुमार सिंह, अशोक सिंह , शशिभूषण सिंह, किरण कुमार सिंह, साकेत शरण सिंह , अजय सिंह सहित दर्जनों अधिवक्ता बैठक में शामिल थे ।

Share

Leave a Reply