Home Featured देश के 75 ‘A’ ग्रेड स्टेशनों में दरभंगा शामिल, शान से लहराया सौ फीट ऊंचा तिरंगा।
Featured - मुख्य - January 9, 2019

देश के 75 ‘A’ ग्रेड स्टेशनों में दरभंगा शामिल, शान से लहराया सौ फीट ऊंचा तिरंगा।

देखिये पूरा वीडियो भी

दरभंगा: बुधवार को दरभंगा वासियों केलिए हर्ष की खबर मिली जब दरभंगा जंक्शन को देश 75 ए ग्रेड स्टेशनों में शामिल किया गया। उत्तर बिहार का एकमात्र जंक्शन दरभंगा है जिसे यह उपलब्धि मिली है। इस अवसर पर दरभंगा स्टेशन परिसर में 100 फ़ीट ऊंचे तिरंगे झंडे का ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण शहीद नरेश यादव की पत्नी रीता देवी ने किया। इस अवसर पर समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम आर के जैन सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। इस दौरान रेल पुलिस बल के जवानों एवं बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक एवं देशभक्ति कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया।

Share

Leave a Reply