दरभंगा: शहर के शुभंकरपुर रत्नोपट्टी स्थित दुर्गा मंदिर ।के चल रहे भागवत कथा के छठे दिन शनिवार की संध्या कृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। कृष्ण जन्मोत्सव की आकर्षक झांकी भी निकाली गई। भागवत कथा का आनन्द लेने श्रद्धालुओ की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है। लोग भक्ति रस में लगातार सराबोर होते जा रहे हैं।