
डॉ0 मनोज कुमार के स्टोन क्लिनिक पर आयकर के छापे की खबर से हड़कम्प!

दरभंगा: आयकर विभाग की टीम ने गुरुवार को वीआईपी रोड स्थित एक चिकित्सक डॉ0 मनोज कुमार के प्रतिष्ठान स्टोन क्लीनिक पर छापेमारी की। प्रतिष्ठान के अलावा उनके आवास पर भी आयकर विभाग की टीम पहुंची। बताया जाता है कि पटना स्थित चिकित्सक के ठिकानों पर भी आयकर विभाग की छापेमारी चल रही है। चिकित्सक के यहां छापेमारी की खबर फैलने पर शहर में अन्य चिकित्सक एवं व्यवसायियों के बीच हड़कम्प मच गया। समाचार लिखे जाने तक छापेमारी जारी थी। सूत्रों के अनुसार आयकर विभाग के अपर निदेशक के नेतृत्व में टीम सुबह करीब 11 बजे चिकित्सक के प्रतिष्ठान पहुंची। वहीं दूसरी टीम ने उनके आवास पहुंचकर कागजात को खंगालना शुरू किया। चिकित्सक के प्रतिष्ठान के प्रवेश गेट पर पुलिस कर्मियों को तैनात कर दिया गया। किसी को अंदर जाने की इजाजत नहीं दी जा रही थी।
सूत्रों के अनुसार पटना व मुजफ्फरपुर से आयी टीम में करीब 50-60 सदस्य शामिल हैं। चिकित्सक के बैंक अकाउंट, लॉकर, फिक्सड डिपोजिट आदि की जानकारी ली जा रही है। आयकर विभाग के सूत्रों के अनुसार पूरा ब्योरा जमा करने में टीम को दो-तीन दिनों का समय लग सकता है। आयकर विभाग के सूत्रों ने बताया कि यह सर्ज एंड सीजर ऑपरेशन है

