
शनि मंदिर परिसर में भिक्षुओं के बीच जिलाधिकारी ने किया कम्बल का वितरण।

दरभंगा: मुख्यमंत्री भिक्षावृति निवारण योजना अंतर्गत शनिवार को लहेरियासराय स्टेशन के पास स्थित शनि मंदिर परिसर में जिला पदाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह ने लगभग 125 भिक्षुकों के बीच कंबल का वितरण किया। साथ ही निर्देश दिया कि शाम तथा रात में भ्रमण कर दरभंगा स्टेशन, बस स्टैंड तथा अन्य स्थलों पर भी भिक्षुकों को कंबल बांटे। मौके पर उप विकास आयुक्त डॉ. कारी प्रसाद महतो, रवि शंकर तिवारी, नवीन कुमार नवीन आदि मौजूद थे।

