Home Featured जीआरपी ने रेलवे जंक्शन से हथियार के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार।
Featured - मुख्य - January 27, 2019

जीआरपी ने रेलवे जंक्शन से हथियार के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार।

दरभंगा: दरभंगा जंक्शन पर रविवार को जीआरपी ने एक युवक को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में जीआरपी थानाध्यक्ष ने बताया कि उक्त युवक की गिरफ्तारी प्लेटफार्म संख्या एक से की गयी है। गिरफ्तार युवक की पहचान सीतामढ़ी जिले के बरगिनिया थानाक्षेत्र के दुमरवाड़ा निवासी रामचन्द्र प्रसाद श्रीवास्तव के 19 वर्षीय पुत्र मणि श्रीवास्तव के रूप में हुई है। गिरफ्तार युवक के पास से एक देशी रिवॉल्वर, एक डाइगर, मोबाइल तथा दूसरे के नाम पता का कागजात आदि बरामद किया गया है।

Share

Leave a Reply