Home Featured सड़क दुर्घटना में एक आवास सहायक की मौत, दूसरे की हालत गम्भीर।
Featured - मुख्य - January 28, 2019

सड़क दुर्घटना में एक आवास सहायक की मौत, दूसरे की हालत गम्भीर।

राहुल कुमार की रिपोर्ट।
दरभंगा: बहेड़ा थाना क्षेत्र के बिरौल बेनीपुर पथ पर सोमवार को हुए सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी। वहीं दूसरे को नाजुक हालत में डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह करीब 9 बजे जयंतीपुर के निकट एक गिट्टी से लोड ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार को ठोकर मार दिया। इस दुर्घटना में कार्यालय जा रहे बिरौल प्रखंड में कार्यरत आवास सहायक दयानन्द पासवान की मौत मौके पर ही हो गयी। वहीं उसी प्रखण्ड में कार्यरत आवास सहायक हरेराम चौपाल गम्भीर रूप से घायल हो गये। गंभीर अवस्था मे घायल युवक का इलाज फिलहाल डीएमसीएच में चल रहा है।

Share

Leave a Reply